पानी कब और कितना पीना चाहिए?
अक्सर हम सुनते रहते है कि हर व्यस्क को दिन में लगभग 8 गिलास पानी पीना चाहिए। तमाम रिसर्च और अध्यनों से ये बात साबित होती है कि की शरीर में पानी की पर्याप्त मात्रा मौजूद होना बहुत ज़रूरी होता है।
शरीर में पानी की कमी होने की वजह से न केवल विभिन्न प्रकार की शारीरिक समस्याएं का सामना करना पड़ता है, बल्कि सौन्दर्य में बदलाव आता है
अमेरिकी विज्ञानिको का कहना है कि पानी की पर्याप्त मात्रा का शरीर में रहना बहुत ज़रूरी है। इसका कारण शरीर के अंदर मौजूद हानिकारक तत्व आसानी से पसीने और मूत्र के ज़रिये बहार निकल पाते है। जिससे त्वचा में भी निखार आता है और शरीर में मौजूद कोलेस्ट्रॉल और चर्बी भी खत्म हो जाती है।
विज्ञानिको का कहने के अनुसार यह सही है कि पानी की कमी से तमाम समस्याएं उत्पन्न हो सकती है, लेकिन बहुत से लोगो को कई बार ये समझ नहीं आता की वे पानी कब पिए। इसी प्रकार से उन्हें यह भी पता नहीं होता की किस समय पानी पिने से क्या फायदा हो सकता है।
आइये जानते है इस बारे में क्या कहते है एक्सपर्ट्स-
पहला गिलास-
सुबह उठने के बाद बिना मंजन किये। इससे न केवल शरीर के आंतरिक अंगों की सक्रियता तेज़ी भड़ती है, बल्कि पेट भी साफ रहता है और ब्लड फ्लो सर्कुलेशन तेज़ होता है।
दूसरा गिलास-
वर्कआउट करने के बाद, इससे हृदय के गति सामान्य रहती है और जो पसीने के ज़रिये पानी की खपत कम हो जाती है तो उसकी पूर्ति भी हो जाती है।
तीसरा गिलास-
नाश्ता करने से पहले। इससे पाचन तंत्र सही रहता है।
चौथा गिलास-
स्नान करने से पहले। इससे ब्लड प्रेशर नियंत्रित रहेगा और हृदय सम्बन्धी समस्याएं होने का खतरा कम हो जाता है।
पाँचवा गिलास-
लंच करने के बाद। इससे पाचन क्रिया सुचारू रूप से संपन्न होती है, साथ ही सुस्ती भी नहीं आती है।
छटवा गिलास-
लंच के करीब डेढ़ - दो घंटे बाद, इससे शरीर में पानी की कमी नहीं रहेगी और अब तक शरीर से जो पानी निकल गया है , उसकी पूर्ति भी जाती है।
सातवाँ गिलास-
शाम को ही जब थोड़ी से थकावट महसूस हो रही है तब पानी का एक गिलास शरीर को ऊर्जा से भर देगा । इससे आपके शरीर का पूरा सिस्टम फिर से रिचार्ज हो जायेगा।
आठवाँ गिलास-
रात में भोजन करने के बाद, इससे न केवल पाचन तंत्र सही रहेगा, बल्कि दिनभर में अलग-अलग लोगो से मिलने के करना जो हानिकारक बैक्टरिया आपक्व संपर्क में आये होंगे, वे आपको प्रभावित नहीं कर पाएंगे अर्थाथ वे आपको किसी भी प्रकार की शारीरिक समस्या से ग्रसित नहीं कर पाएंगे। इससे त्वचा में भी निखार आता है।
वैज्ञानिको का कहना है कि आप इससे अधिक भी पानी पीना चाहते है तो पि सकते है। बशर्ते आपको किसी प्रकार की कोई शारीरिक समस्या न हो। अगर आप किसी शारीरिक समस्या से पीड़ित है तो आपको आपने चिकित्सक से परामर्श करके ही पानी पीना चाहिए।
Comments
Post a Comment